प्रतियोगिता दर्पण : दिसम्बर 2015 अंक

प्रतियोगिता दर्पण : दिसम्बर 2015 अंक 
1. भारत और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की जा रही जमीन से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण इजराइल के एक नोसैना अड्डे से 27 नवम्बर, 2015 को किया गया। इस प्रणाली का नाम है?
-बराक 8
2. नीतीश कुमार ने पाँचवी बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ 20 नवम्बर, 2015 को राजधानी पटना के गाँधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में ली। शपथ ग्रहण के बाद किसे राज्य का उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
-तेजस्वी प्रताप यादव
3. 8 नवम्बर, 2015 को म्यांमार में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में आंग सांग सू की के नेतृत्व वाली पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। इस पार्टी का नाम है?
-नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NDL)
www.allgktrick.com
4.
दो शौकिया पुरातत्वविदों वाई.रामकृष्णा रेड्डी और लक्ष्मीकांता रेड्डी द्वारा हाल ही में मध्यपाषाण युग से सम्बंधित शैल चित्रो की खोज कडपा में की। यह किस राज्य में स्थित है?
-आंध्र प्रदेश
5. राष्ट्रमण्डल की नई महासचिव के पद पर 27 नवम्बर, 2015 को किसे चुना गया है, वह इस प्रतिष्ठित पद को हासिल करने वाली पहली महिला बन गई है? (वें 1 अप्रैल, 2016 को अपना पद संभालेंगी)
-पैट्रीशिया स्कॉटलैंड
6. वर्ष 2018 में होने वाले राष्ट्रमण्डल शिखर सम्मलेन की मेजबानी किस शहर को प्रदान की गई है?
-लंदन
www.allgktrick.com
7.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 नवम्बर, 2015 को राज्य में शराबबंदी की अहम घोषणा की, यह राज्य में कब से प्रभावी होगी?
-1 अप्रैल, 2016 से
8. भारतीय रेलवे नेटवर्क में सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने तथा इसकी मूलभूत संरचना की स्थिति में सुधार लाने के लिए ₹ 1.1 लाख करोड़ की राशि से स्थापित किए जाने वाले एक प्रस्तावित कोष को क्या नाम दिया गया है?
-राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष (RRSK)
9. भारतीय जनता पार्टी ने 24 नवंबर, 2015 को किस उत्तरपूर्व राज्य के उप-चुनाव में जीत हासिल कर पहली बार इस राज्य की विधानसभा में प्रवेश करने में सफलता हासिल की है?
-मणिपुर
www.allgktrick.com
10.
दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेन्टीना में नवम्बर 2015 में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर कौन देश के नए राष्ट्रपति चुने गए है? (10 दिसम्बर, 2015 को कार्यभार ग्रहण किया)
-मॉरिसियो मैक्री (Mouricio Macri)
11. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री (FICCI) के नए अध्यक्ष के रूप में 20 नवम्बर, 2015 को किसे चुना गया?
-हर्षवर्धन नियोतिया
12. भारत, वर्ष 2016-17 के लिए लंदन में आयोजित 29वीं सभा में इंटरनेशनल समुद्री परिषद सदस्य के रूप में 27 नवम्बर, 2015 को पुनर्निर्वाचित हुआ है। भारत आईएमओ में सदस्य राष्ट्र के रूप में कब शामिल हुआ?
-1959
www.allgktrick.com
13.
10 सदस्यीय संगठन आसियान के सदस्य देशो ने यूरोपीय संघ की तर्ज़ पर एक क्षेत्रीय आर्थिक ब्लॉक स्थापित करने की घोषणा 22 नवम्बर, 2015 को कुआलालम्पुर में संपन्न आसियान शिखर सम्मेलन में की। इस प्रस्तावित क्षेत्रीय आर्थिक ब्लॉक को किस नाम से जाना जायेगा?
-आसियान इकोनॉमिक कम्यूनिटी
14. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ (IAAF) के वर्ष 2015 के 'वर्ल्ड एथलीट ऑफ़ द ईयर' अवॉर्ड से किसे सम्मानित करने की घोषणा 27 नवम्बर, 2015 को की गई?
-एश्टन इटन (पुरुषो में) और गेनजेबे दिबाबा (महिलाओं में)
15. सातवें वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को 19 नवम्बर, 2015 को सौंप दी। सातवे वेतन आयोग का अध्यक्ष कौन है?
-न्यायमूर्ति अरुण कुमार माथुर
www.allgktrick.com
16.
एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (APEC) का वर्ष 2015 का शिखर सम्मेलन नवंबर 2015 में कहाँ संपन्न हुआ?
-मनीला (फिलीपीन्स)
17. महिलाओ के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित इंडिया गेट को 25 नवम्बर, 2015  को नारंगी रंग की रोशनी से रोशन किया गया। यह किस अभियान का हिस्सा था?
-ग्लोबल 'ऑरेंज द वर्ल्ड'
18. टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का अध्यक्ष किस महिला एथलीट को नवंबर, 2015 में नियुक्त किया गया है?
-अंजू बॉबी जॉर्ज
www.allgktrick.com
19.
इंदिरा गांधी शांति, नि:शस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार से किस संस्थान को सम्मानित करने की घोषणा 19 नवंबर, 2015 को की गई?
-संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (The United National High Commissioner for Refugees-UNHCR)
20. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज जिसने सभी प्रारूपो के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा 17 नवंबर, 2015 को की?
-मिचेल जॉनसन
21. हाल ही में प्रकाशित बच्चों की पुस्तक 'द मैजिक ऑफ़ द लॉस्ट टैम्पल' किस प्रसिद्ध हस्ती की पुस्तक है?
-सुधा मूर्ति
www.allgktrick.com
22.
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन ने वर्ष 2016 को किस रूप में मनाने का निर्णय किया है?
-अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष
23. भारत के वह नवीनतम संचार उपग्रह जिसका सफल प्रक्षेपण 11 नवंबर, 2015 को कौरू (फ्रेंच गुयाना) से किया गया?
-जीसैट-15 (GSAT-15)
24. नवंबर 2015 में मलेशिया में संपन्न जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने किस देश को पराजित कर जीता?
-पाकिस्तान
www.allgktrick.com
25.
7 नवंबर, 2015 को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जियु की ऐतिहासिक बैठक किस स्थान पर संपन्न हुई?
-सिंगापुर

आगामी प्रतियोगी परीक्षाएँ 2015 :
1. 24 जनवरी, 2016 : राजस्थान कारागार विभाग जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा
2. 7 फरवरी, 2016 : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)
3. फरवरी, 2016 : राजस्थान पटवार सीधी भर्ती परीक्षा (संभावित)
4. 21 फरवरी, 2016 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
5. 25 से 28 फरवरी, 2016 : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त (मुख्य) परीक्षा 2013 (RAS Mains)

-By Singh